फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Citizens of Ward Four who have been yearning for drinking water for 11 months

11 महीने से पेयजल के लिए तरस रहे वार्ड चार के नागरिक

Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Citizens of Ward Four who have been yearning for drinking water for 11 months
बागपत नगर पालिका में प्रदर्शन करती वार्ड नंबर चार न्यू कालोनी की महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
शनिवार को महिलाओं ने पालिका में किया जमकर हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के वार्ड चार के नागरिक पिछले 11 महीने से पेयजल के लिए तरस रहे है। शनिवार को वार्ड की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ईओ ललित कुमार आर्य ने महिलाओं को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के दौरान सड़क निर्माण कंपनी ने 11 माह पूर्व वार्ड चार और पंचशील कालोनी की पेयजल पाइपलाइन तोड़ दी थी। पाइप लाइन टूटने से वार्ड चार और पंचशील कालोनी के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण कंपनी से पाइपलाइन ठीक कराने के लिए कहा था। पाइप लाइन ठीक न कराने पर ईओ पालिका की ओर से कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने पर सड़क निर्माण कंपनी ने पंचशील कालोनी की पाइप लाइन तो ठीक कर दी, मगर अभी तक वार्ड चार की पाइप लाइन ठीक नहीं की है, जिससे वार्ड में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग पेयजल के परेशान है। शनिवार को पानी की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर वार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका में जमकर हंगामा किया। उन्होंने ईओ ललित कुमार आर्य से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। ईओ ने महिलाओं को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनीता, गीता, प्रियंका, बाला, राजवती, कविता मौजूद रही
विज्ञापन

कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद पाइप लाइन ठीक नहीं की है। अब पालिका की ओर से पाइप लाइन ठीक कराई जा रही है। नागरिकों की समस्या का जल्द समाधान करा दिया जाएगा। । - ललित कुमार आर्य, ईओ, बागपत नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed