फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chilled in the morning and evening due to cold, relief from sunlight in the afternoon

Baghpat News: सर्दी से सुबह-शाम ठिठुर रहे, दोपहर में धूप से राहत

Thu, 25 Jan 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Chilled in the morning and evening due to cold, relief from sunlight in the afternoon
बागपत। कोहरा और शीतलहर से लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह में कोहरे के साथ शीतलहर चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा और पाला के साथ शीतलहर चलने से लोगों की कंपकपी छूट गई। सर्दी से बचाव के लिए नगर में जगह-जगह अलाव जलाए गए जहां लोग हाथ सेंकते नजर आए। सर्दी अधिक होने के कारण लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए और जरूरी काम के लिए बाहर निकले। नगर के मुख्य मार्गों के अलावा बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे धूप खिलने पर सर्दी का सितम कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दोपहर में लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। मगर दिन ढलते ही सर्दी का सितम फिर से शुरू हो गया और लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। नगर के बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed