फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children will go to school barefoot and without dress due to the negligence of teachers

शिक्षकों की लापरवाही से नंगे पांव और बिना ड्रेस के स्कूल जाएंगे बच्चे

Tue, 12 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children will go to school barefoot and without dress due to the negligence of teachers
1052 बच्चों की ड्रेस और जूते-मौजे की धनराशि के लिए अभिभावकों के बैंक खातों को नहीं किया गया अपडेट
विज्ञापन

ड्रेस, जूता-मौजा की धनराशि के लिए शासन ने दिया था अभिभावकों का खाता अपलोड करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों की लापरवाही से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 1052 छात्र-छात्राओं को इस बार नंगे पांव और बिना ड्रेस के ही स्कूल जाना पड़ेगा। शासन और प्रशासन की ओर से निर्देश देने के बावजूद इन छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों की डिटेल पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। यहीं वजह है कि इन छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता-मौजा, स्वेटर और स्कूल बैग के लिए मिलने वाली 1100 रुपये की राशि से वंचित रहना पड़ेगा।
शासन ने छात्र-छात्राओं को मिलने वाली दो जोड़ी निशुल्क ड्रेस, जूता-मौजा, स्वेटर और स्कूल बैग में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के लिए छात्रों के अभिभावकों के खातों में धनराशि भेजने का निर्णय लिया था। इसके लिए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को छात्रों के अभिभावकों के खाते पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को खाता संख्या अपडेट करने के लिए कहा था। शासन और प्रशासन के निर्देशों के बावजूद शिक्षकों ने 1052 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, जिससे इन छात्रों को शासन से मिलने वाली धनराशि से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

28 फरवरी को बंद हो गया था पोर्टल
बागपत। शासन ने 24 फरवरी को हुई समीक्षा बैठक में कहा था 28 फरवरी को डीबीटी का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। शासन ने 28 फरवरी तक सभी डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इस पर 25 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सभी बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्धारित समय में पोर्टल पर सूचनाएं व डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार छात्रों का ब्योरा
ब्लॉक प्राथमिक उच्च कंपोजिट छात्र
बागपत 51 09 21 13918
बड़ौत 62 09 26 13022
बिनौली 70 17 21 12936
छपरौली 51 10 12 8550
खेकड़ा 38 10 28 9321
पिलाना 47 07 28 11774
बड़ौत नगर 13 00 00 1049
कुल 332 62 136 70370
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एक 1052 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाए है। इनमें से कुछ छात्रों के ड्राप आउट होने की आशंका है तो कुछ का ब्योरा शिक्षक अपडेट नहीं कर पाए है। - राघवेंद्र सिंह, बीएसए बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed