{"_id":"63163bfff075f448c92de39a","slug":"children-used-to-study-in-school-without-recognition-on-sunday-investigation-started-baghpat-news-mrt6040137199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: बिना मान्यता के स्कूल में रविवार को भी पढ़ते मिले बच्चे, डीएम ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: बिना मान्यता के स्कूल में रविवार को भी पढ़ते मिले बच्चे, डीएम ने बीएसए से मांगी रिपोर्ट
Tue, 06 Sep 2022 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:18 AM IST
सार
बागपत के गांव सैडभर में एक निजी स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी रहती थी और रविवार को स्कूल खोला जा रहा था। बेसिक शिक्षा अधिकारी जांच करने पहुंचे तो पता चला कि बिना मान्यता के ही स्कूल चल रहा था। शिकायत के आधार पर जांच बीएसए कीर्ति को सौंपी गई। स्कूल की मान्यता नहीं होने के कारण उसे बंद करा दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव सैडभर में एक निजी स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी रहती थी और रविवार को स्कूल खोला जा रहा था। डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जांच करने पहुंचे तो पता चला कि बिना मान्यता के ही स्कूल चल रहा था। सोमवार को स्कूल को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
यह स्कूल 2021 से चल रहा है और यहां करीब 102 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे एक ही समुदाय है और इसके चलते शुक्रवार को यहां छुट्टी की जा रही थी।
विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव ने बताया कि सैडभर गांव में बिना मान्यता के स्कूल चलाए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बारे में बताया था कि वहां रविवार को छात्र-छात्राओं को बुलाकर पढ़ाया जाता है। इसके अलावा यह भी शिकायत थी कि जहां बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, वह भवन जर्जर हो चुका है और वहां हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े: कॉलेजों में चस्पा नहीं हुई पहली वरीयता सूची, विद्यार्थी रहे परेशान
इस शिकायत के आधार पर जांच बीएसए कीर्ति को सौंपी गई। सोमवार को बीएसए जांच करने पहुंची और स्कूल की मान्यता नहीं होने के कारण उसे बंद करा दिया है। बीएसए ने बताया कि स्कूल के बारे में जल्द तैयार करके डीएम को भेजी जाएगी, जिससे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके।