{"_id":"5f36dd1c8ebc3e3d0c71088f","slug":"children-s-education-will-not-be-affected-due-to-lack-of-mobile-baghpat-news-mrt4961566180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के अभाव में प्रभावित नहीं होगी बच्चों की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के अभाव में प्रभावित नहीं होगी बच्चों की पढ़ाई
विज्ञापन
शिक्षक और एसएमसी के सदस्य बच्चों के घर पहुंचाएंगे नोट्स
बागपत। एंड्रायड मोबाइल के अभाव में अब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। जिन बच्चों के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है, ऐसे बच्चों के घर स्कूल के शिक्षक नोट्स पहुंचाएंगे। बच्चों के घर नोट्स पहुंचाने में एसएमसी के सदस्य शिक्षकों का सहयोग करेंगे। इस बारे में सभी विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
लॉकडाउन में शासन ने विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कराने के निर्देश दिए। एंड्रायड मोबाइल के अभाव में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन ने टीवी पर क्लास शुरू कराई गई। इसके बाद भी बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षण नहीं हो पा रहा है। अब शासन ने प्रत्येक बच्चे को शिक्षण कराने के लिए बच्चों के घर नोट्स पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षण कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से ज्ञानशाला कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा बच्चों का पोर्टल पर पंजीकरण कराया अनिवार्य है। पोर्टल पर बच्चे शिक्षण संबंधी सामग्री अप लोड कर सकते हैं। लॉकडाउन में बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराया जा रहा है। एंड्रायड मोबाइल के अभाव में बच्चों को शत प्रतिशत शिक्षण नहीं हो पा रहा है। जिन बच्चों के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं है, ऐसे बच्चों के घर शिक्षण नोट्स पहुंचाएंगे। नोट्स पहुंचाने में एसएमसी सदस्य शिक्षकों का सहयोग करेंगे। इस बारे में सभी विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।