{"_id":"579518984f1c1bcc38c4bc29","slug":"children-need-education-and-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को शिक्षा व संस्कार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को शिक्षा व संस्कार जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांव बसी में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने कहा बच्चों को उच्च शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण कराना जरूरी है। इसमें हवन और भंडारे का आयोजन किया।
रविवार को क्षेत्र के गांव बसी में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम हवन यज्ञ कर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद बैठक में वक्ताओं ने कहा उचित मार्गदर्शन एवं एकजुटता के अभाव में ब्राह्मण समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है।
इसके लिए समाज के जिम्मेदार लोग ही जिम्मेदार हैं। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने कहा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को प्रत्येक दशा में एकजुट होना होगा। ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसमें सभी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें गांव इकाई का गठन कर ओमप्रकाश दरोगा को अध्यक्ष एवं बबलू कौशिक को महामंत्री मनोनीत किया।
इसकी अध्यक्षता विजयपाल शर्मा ने की। संचालन डॉ. सुरेश चंद कौशिक ने किया। इसमें कार्यक्रम संयोजक शिवकुमार शर्मा, सतबीर दरोगा, अनूप कुमार, गुड्डू पंडित, ध्रुव शर्मा, विक्की शर्मा, अश्वनी शर्मा, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।