दहशत से बच्चों का स्कूल छूटा
महिला ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा वह 25 जून को अपनी परचून की दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस के विशेष समुदाय के दो युवक अपने एक साथी के साथ उनकी दुकान में पहुंचे। उन्होंने उससे सिगरेट खरीदी। बगैर रुपये दिए दुकान से चल दिए। रुपये की मांग करने पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, उसे सड़क पर घसीटा और अर्द्धनग्न कर दिया था। घटना की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। ,लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, उल्टा उनको धमकाती है।
आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी खुद को सपा के एक नेता के परिचित बताते हैं। उनकी दहशत से वह अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रही है। वे अपने घर में कैद होने को मजबूर हो रहे हैं। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी दफ्तर में पहुंचा, लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह कर लेगा। बड़ौत कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं।