फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children injured in a fight, four injured

बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, जेल भेजा

Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children injured in a fight, four injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। चमरावल गांव में बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
चमरावल गांव में बुधवार को शरीफ की बेटी की शादी थी। शादी में शरीफ का बड़ा दामाद कस्बा अमीनगर सराय का शौकीन पुत्र मुंशी और उसके रिश्तेदार शबाना, मईनुदीन व दिलदार भी आए हुए थे। दोपहर में बच्चों में पानी पीने को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों की कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें शौकीन, शबाना, मईनुदीन व दिलदार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया है। शौकीन ने चमरावल गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

वृद्ध ने की बच्ची के साथ दुष्कर्म कोशिश
रमाला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने पड़ोस की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची का शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन और पड़ोस के लोगों को वृद्ध को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। बुधवार को पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, जेल जाते समय वृद्ध ने रोते हुए कहा कि उसे झूठे केस में जेल मत भेजो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed