फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children forced to go to study through dirty water and mud

गंदे पानी व कीचड़ से होकर पढ़ने जाने को मजबूर बच्चे

Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children forced to go to study through dirty water and mud
बिनौली। बिनौली से पिचोकरा गांव में जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों और राहगीरों के जी का जंजाल बनी हुई है। देश का भविष्य पढ़ने वाले बच्चे भी मार्ग पर जमा गंदे पानी से होकर स्कूल आते जाते है। लेकिन यह समस्या किसी को दिखाई नही दे रही।
विज्ञापन

बड़ौत मार्ग पर बिनौली में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से होकर पिचोकरा गांव में जाने वाले मार्ग पर गत कई माह से जलभराव व कीचड़ की समस्या ग्रामीणों व राहगीरों के जी का जंजाल बनी हुई है। इतना ही नही देश का भविष्य पढ़ने वाले बच्चे भी मार्ग पर जमा गंदे पानी से होकर स्कूल पढ़ने जाते है। ग्रामीण बीरपाल सिंह, राम पेंटर, सूरज, समरपाल, मा. अमरपाल, रणवीर, सुंदर, शोकेंद्र, सुखबीर, योगेंद्र आदि ने कहा समस्या को लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र देकर मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन नतीजा समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी है। जलभराव की यह समस्या किसी को नही दिखाई दे रही। शनिवार को पढ़ने वाले बच्चों व ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर ब्लॉक मुख्यालय बिनौली पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। बीडीओ बिनौली राजीव कुमार ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed