Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children did not get uniform on the money reached in 35 thousand accounts

Baghpat News: 35 हजार के खाते में पहुंच गए पैसे, बच्चों को फिर भी नहीं दिलाए वर्दी व स्वेटर

Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Children did not get uniform on the money reached in 35 thousand accounts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बच्चों की वर्दी, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी के लिए अभिभावकों के बैंक खातों में रुपये पहुंच गए हैं। इसके बाद भी बच्चों को अभी तक वर्दी और स्वेटर नहीं मिल गए हैं। जिसके परिणामस्वरूप धनराशि मिलने के बाद भी काफी बच्चे बिना वर्दी के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं, शिक्षक बच्चों के लिए यूनिफार्म खरीदने हेतु अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है।
स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को शासन स्तर से निशुल्क यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर और कॉपी पेंसिल के लिए 12 सौ रुपये अभिभावकों के खातों में उपलब्ध कराए जाते हैं। इसमें बच्चों की दो जोड़ी यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग, स्वेटर के लिए 1100 सौ रुपये और सौ रुपये कॉपी पेंसिल के लिए दिए जाते हैं। अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित होने के बाद भी अभिभावक बच्चों के लिए यूनिफार्म और स्वेटर खरीदने के बजाए अन्य मद में धनराशि प्रयोग कर रहे हैं। सर्दी होने के बावजूद बच्चे स्कूल में बिना यूनिफार्म और स्वेटर के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

535 विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण
जिले के 535 प्राथमिक विद्यालयों में 70 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण है। वर्ष 2021-22 में शत-प्रतिशत बच्चों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कराई गई थी। इस बार अभी तक 50 प्रतिशत बच्चों के अभिभावकों के खाते में रुपये पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को किया जा रहा जागरूक
सर्दी शुरू हो गई और अभी तक सभी अभिभावकों ने धनराशि मिलने के बावजूद बच्चों की यूनिफार्म नहीं खरीदी है। अभिभावकों से मिलकर धनराशि से बच्चों की यूनिफार्म और स्वेटर आदि खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।-राकेश यादव, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बालैनी नंबर दो
नहीं खरीदे जूते और स्वेटर
शासन स्तर से डीबीटी से धनराशि अभिभावकों के खातों में पहुंच रही है। इसके बावजूद कुछ अभिभावकों ने बच्चों के लिए नई यूनिफार्म और स्वेटर नहीं खरीदे हैं।-राजकुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर महनवा
आधार अपडेट नहीं होने से राशि नहीं मिली
आधार अपडेट न होने के कारण कुछ अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो पाई है। जिन बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि पहुंच गई है, उन्हें बच्चों के लिए स्वेटर खरीदने के लिए जागरूक किया जा रहा है।-प्रवेश रानी, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय सिसाना

वर्जन-
बैंक खाते में आधार कार्ड फीड नहीं होने से कुछ अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं आई है। सभी एबीएसए को सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त जिन अभिभावकों को धनराशि मिल चुकी है, उन्हें बच्चों के लिए यूनिफार्म व अन्य सामान खरीदने के लिए शिक्षक जागरूक कर रहे हैं।-रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed