फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Child rape in baraut

टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म

Sun, 19 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 19 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Child rape in baraut
रेप
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक सात वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग उधर दौड़े तो युवक भाग निकला। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का एक युवक आया और टॉफी दिलाने के बहाने बहलाकर उसे खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग उधर दौड़े। उन्हें आता देख युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


शुक्रवार रात में परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। उसके पिता ने धारा 376, 411 आईपीसी व 7/8 पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। एसएचओ वीके सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, तनाव
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोतवाली क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची से पड़ोस के दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर मकान के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह गायब हो गई तो परिजनों ने पूछताछ की।

पता चला कि उसे पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का युवक भूषण लेकर गया है। तलाश करने पर मकान से करीब आधा किलोमीटर दूर ईख के खेत में बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इस पर लोग वहां पहुंचे और दुष्कर्म का प्रयास करते युवक को पकड़ लिया। आरोपी शादीशुदा है। भीड़ ने उसकी बुरी तरह से धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।


बाद में काफी लोगों ने कोतवाली पहुंचकर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि भूषण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed