{"_id":"61acf730817f4c767747a62d","slug":"child-dies-after-being-buried-under-sugarcane-laden-budgie-baraut-news-mrt5676538184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदी बुग्गी के नीचे दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी कांगरान गांव का मामला, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा (बागपत)। गढ़ी कांगरान गांव में रविवार की शाम खेलते वक्त एक आठ वर्षीय बालक की गन्ने से लदी बुग्गी के नीच दबकर मौत हो गई। हादसा वजन ज्यादा होने के कारण बुग्गी के पिछले हिस्से का अचानक नीचे गिरने से हुआ। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी प्रमोद का आठ वर्षीय बालक अक्षित कक्षा तीन का छात्र था। मोहल्ले मेें ही अन्य बच्चों के साथ एक घेर में खेल रहा था। घेर में ही गन्ने से लदी बुग्गी खड़ी थी। अक्षित खेलते वक्त बुग्गी के पिछले हिस्से के नीचे चला गया। वजन ज्यादा होने के कारण बुग्गी का पिछला हिस्सा उसके ऊपर गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो अक्षित के परिजन मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उसे बुग्गी के नीचे से निकला। तुरंत ही दाहा गांव स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अक्षित का एक बड़ा भाई आयुष व एक बड़ी बहन राधिका है। अक्षित की मौत से मां कविता व परिवार की अन्य महिलाओं का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में दोघट थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी घायल
बालैनी। बालैनी के रहने वाले जगदीश पुत्र बरखू और धर्मपाल पुत्र राजाराम रविवार सुबह खेकड़ा में आंखों की जांच कराने के लिए गए थे। शाम को लौटते वक्त मेरठ-बागपत हाईवे पर दत्तनगर पावर हाउस के पास मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें जगदीश की मौके पर मौत हो गई जबकि धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। धर्मपाल को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची बालैनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।