{"_id":"57dd99314f1c1b0c32d48c86","slug":"chikungunya-fever-including-student-five-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया, बुखार से छात्र समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया, बुखार से छात्र समेत पांच की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर-खेकड़ा
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में खालिद की मौत पर गमजदा महिलाएं और खालिद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कहर बरपा रहे चिकनगुनिया और वायरल ने अब बागपत को भी चपेट में ले लिया है। शनिवार को खेकड़ा के छात्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चांदीनगर के डगरपुर गांव में दो बुजुर्गों की मौत से गम का माहौल है। अकेले सितंबर माह में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी नसीम के 13 वर्षीय पुत्र खालिद को पिछले 45 दिन से बुखार आ रहा था। एक सप्ताह पहले उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां शुक्रवार की रात में खालिद की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे शनिवार को सुपुर्द एक खाक किया।
उधर, चांदीनगर के ललियाना निवासी अनीता (40) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने चिकनगुनिया की पुष्टि की थी। शनिवार सुबह अनीता की मौत हो गई। क्षेत्र के डगरपुर गांव निवासी धन्नू (60) और धन सिंह (62) भी पिछले कई दिन से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों ने कई जगह बुखार का इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं हुआ। दोनों की शनिवार को मौत हो गई। गांव में गम का माहौल है। अकेले सितंबर माह में अब तक बुखार से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ रविंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मौत के कारणों की जांच कराई जाएगी।
दूसरी तरफ बिनौली क्षेत्र के बरवाना गांव में शबनूर (42) पत्नी इदरीश को बुखार होने पर परिजनों ने मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को देर शाम शबनूर के दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घरों में जमा न होने दे पानी
बागपत। डेंगू या चिकनगुनिया से बचने के लिए घरों और इसके आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। साफ पानी में इसके लार्वा पनपते हैं। यहीं बीमार जन्म लेती, जो कई जगह मौत का कारण भी बन जाती है। आसपास के लोगों को इस बाबत जागरूक करें।
बुजुर्गों के लिए अधिक खतरा
बागपत। चिकनगुनिया से पीड़ित रोगी कोई भी कार्य करने में असमर्थ हो जाता है। बुजुर्ग लोगों को यह जल्दी चपेट में लेता है। इनके लिए कम उम्र के लोगों की अपेक्षा अधिक जानलेवा हो सकता है।
क्या है चिकनगुनिया और इसके लक्षण
बागपत। यह बुखार वायरस से फैलता है। एडीज एजिप्टी मच्छर ने अगर डंक मारा तो दो से सात दिन में इसके लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं। शरीर पर चकते निकलना, जी मिचलाना, भूख कम लगना, कमजोरी आना, बुखार, खांसी, जुकाम, बदन में दर्द और जोड़ों में दर्द होना। अगर यह लक्षण है डॉक्टर से तुरंत संपर्क कर उपचार लें।