फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chhaprauli police could not arrest the absconding youth with the teenager

Baghpat News: किशोरी को लेकर फरार हुए युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई छपरौली पुलिस

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chhaprauli police could not arrest the absconding youth with the teenager
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव से हिंदू किशोरी को लेकर फरार हुए आरोपी को बागपत के छपरौली थाने की पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 22 जून को हिंदू संगठनों ने किशोरी के गांव में महापंचायत का एलान कर रखा है, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। उधर, किशोरी के परिजनों को घर में घुसकर दूसरी पुत्री का अपहरण करने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी करीब तीन माह पूर्व बागपत छपरौली थाना क्षेत्र के गांव सनौली नंगला में अपने मामा के यहां गई थी। वहां से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही राशिद पुत्र शहीद पर बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला छपरौली थाने में दर्ज कराया था, लेकिन किशोरी की अभी तक बरामदगी नहीं हो पाई। आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती की बरामदगी न होने के चलते परिजनों और हिंदू संगठनों ने 17 जून को बाबरी थाने में पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने बृहस्पतिवार शाम किशोरी के घर पहुंचकर परिजनों को उसकी दूसरी पुत्री को भी उठा ले जाने की धमकी दी थी। उधर, तितावी थाना क्षेत्र के बघरा आश्रम से आए हिंदू धर्म प्रचारक यशवीर महाराज ने बाबरी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को 24 घंटे में किशोरी की बरामदगी न होने पर 18 जून को गांव में हिंदू संगठनों की महापंचायत करने का अल्टीमेटम दिया था। बाबरी पुलिस ने परिजनों को धमकी देने के मामले में परवेज, नदीम, शहजाद, नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में पुलिस के आश्वासन पर महापंचायत को 22 जून तक स्थगित कर दिया गया। बाबरी पुलिस ने सोमवार को धमकी देने के मामले में आरोपी नदीम और शहजाद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं परवेज और नौशाद अभी फरार हैं। पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-------------
आरोपी के पांच निकाह की उड़ी अफवाह
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी राशिद के पांच निकाह होने की अफवाह सोमवार को उड़ने लगी। जिस पर पुलिस ने इस बिंदु पर भी जांच-पड़ताल की। सामने आया कि आरोपी का एक निकाह हुआ है, जिससे उसके चार बच्चे हैं। इसके बाद आरोपी ने एक मुस्लिम समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज करने के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed