{"_id":"61018b008ebc3ea9e863a0ec","slug":"chhaprauli-doghat-sho-line-spot-changed-the-workspace-of-seven-baghpat-news-mrt5494510178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली, दोघट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, सात के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली, दोघट थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, सात के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रंछाड़ मामले में हुई पुलिस की किरकिरी के बाद एसपी अभिषेक सिंह ने 30 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। इनमें दस दरोगा और 10 सिपाही भी शामिल है। साथ ही छपरौली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चिकारा को लाइन हाजिर कर दिया है। सीएम के आगमन की सूचना भी इस फेरबदल का कारण मानी जा रही है।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि छपरौली थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा व दोघट थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चिकारा को लाइन हाजिर कर दिया है। लगातार विवादों में बने रहने के कारण दोनों पर यह कार्रवाई की गई है। बागपत कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही को खेकड़ा थाना और बड़ौत कोतवाली से अजय शर्मा को बागपत कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। खेकड़ा थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को बड़ौत कोतवाली, प्रभारी एकीकृत कोविड सेल देवेश कुमार सिंह को सिंघावली भेजा गया। बागपत कोतवाली में तैनात एसएसआई संजय कुमार को थाना बिनौली, सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष रवि रत्न सिंह को दोघट थाना, स्वाट टीम के विनोद कुमार को छपरौली थाना भेजा गया है।
इनके अलावा उपनिरीक्षक रविंद्र सैनी को पुलिस लाइन से थाना चांदीनगर, धर्म सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सिंघवाली अहीर, एसएसआई मानवेंद्र सिंह को सिंघावली से बागपत कोतवाली, कैलाशनाथ सिंह को पुलिस लाइन से चौकी बरनावा थाना बिनौली, वीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना छपरौली, अमन सिंह को थाना छपरौली से एसएसआई थाना दोघट भेजा गया है। राजकुमार को पुलिस लाइन से थाना बड़ौत, उमेश कुमार को पुलिस लाइन से बागपत कोतवाली, अनूप कुमार को बागपत कोतवाली से हिंडन चौकी प्रभारी थाना बालैनी, धनवीर को स्वाट टीम से प्रभारी कस्बा चौकी थाना बिनौली, सतेंद्र सिंह को बागपत कोतवाली से एसएसआई बागपत भेजा है। साथ ही मुख्य आरक्षी नरेशचंद्र, संजय कुमार, देवीदास, राजन गिरी, विनोद व आरक्षी यशविंद्र, विपिन, शौकेंद्र, मनीष, वरुण सिंह को बिनौली थाने भेजा गया है।