फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   chhapon mein nahin chalegi manmani

छापों में नहीं चलेगी मनमानी

Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
chhapon mein nahin chalegi manmani
वाणिज्य कर कार्यालय पर मांगों को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी । प्रतिनिधी मण्डल - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1  कमलेेश भट्ट को ज्ञापन सौंपकर वाणिज्यकर विभाग पर व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 को सौंपे ज्ञापन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी  ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग के एसआईबी, सचल दल और खंड कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल शिकायतों के आधार पर बिना परमीशन दिखाए अधिकारी प्रतिष्ठानों पर पहुंच जाते हैं और सर्वे का भय दिखाकर व्यापारी से रिश्वत की मांग की जाती है।  
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि  फार्म 52 भरा होने के बावजूद व्यापारी को 45(13) का नोटिस भी जारी कर दिया जाता है।  इससे भ्रष्टाचार को बढावा मिलता है। इस दौरान  अनित गर्ग,  प्रवीण छाबडा, मनोज  ठाकुर, रमन वर्मा, विजय गुप्ता, अश्वनी अरोड़ा, पंकज बजाज, बाल मुकुंद माहेश्वरी, शिवा गांधी, संचित अरोड़ा, सुबोध भाटिया, गुरमेहर सिंह, तरणजीत सिंह बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, देवबंद नगरपालिका के अतिक्रमण विरोधी अभियान पर व्यापारियों ने उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बीच शुक्रवार को नगरपालिका की टीम ने नगर के कई इलाकों में अतिक्रमण की निशानदेही की। साथ ही एक दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम दिया है।  

बाजारों में पसरे अतिक्रमण के कारण दो पहिया वाहन चालक ही नहीं पैदल चलने वालों को भी भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। हालांकि कई मर्तबा प्रशासन ने लोगों को अतिक्रमण से निजात दिलाने के प्रयास किए लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते सफलता नहीं मिल सकी। इसके चलते बाजार तंग हो गया है। 


इस समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका से फिर से अतिक्रमण विरोधी अभियान आरंभ करने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका के जेई महेश कुमार राहुल तथा सतेंद्र धीराणा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सुभाष चौक, रेलवे रोड, नेचलगढ़, भायला रोड आदि पर पैमाइश कर निशानदेही की। साथ ही एक दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed