फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chen Snecing of contractor

ठेकेदार से चेन स्नेचिंग

Thu, 30 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chen Snecing of contractor
सीसीटीवी फुटेज देखते दरोगा और ठेकेदार - फोटो : amar ujala
बागपत शहर के सिसाना रोड पर सीएचसी के पास बुधवार को सरेआम विद्युत निगम के ठेकेदार पवन भारद्वाज से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपट कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


बड़ौत की पट्टी मेहर निवासी पवन भारद्वाज का कहना है कि वह बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर बागपत में बिजलीघर पर जा रहे थे। बागपत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचने पर उनका फोन आ गया। वे बाइक रोककर उसी पर बैठे हुए मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान काली पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश ने उसके गले की चेन पर झपट्टा मार दिया।
विज्ञापन


वह कुछ समझते इससे पहले ही बदमाश बाइक में लात मारकर फरार हो गए। शोरशराबा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पीड़ित ने कोतवाली पर घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुए चेन झपटने के आरोपी 
बागपत। ठेकेदार पवन भारद्वाज के गले से चेन झपटकर ले जाने के आरोपी भागते हुए कैमरे में कैद हो गए है। आरोपियों को पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस की मौजूदगी में पहचान लिया है। पुलिस ने उसी आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed