फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chemical flows in hindon river

नदियों के पानी की जांच रिपोर्ट में ही अंतर

Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 07 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Chemical flows in hindon river
बागपत में नदियों के किनारे बसे गांवों में पानी के प्रदूषण को लेकर स्थानीय जल निगम और केंद्रीय जल निगम की रिपोर्ट में पूरी तरह से विरोधाभास हो गया है। स्थानीय जल निगम की जांच रिपोर्ट में पानी पूरी तरह से शुद्ध एवं पीने योग्य बताया गया है, जबकि 4 नवंबर को आई केंद्रीय टीम ने पानी को पीने तो क्या हाथ धोने लायक भी नहीं बताया।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोग संशय में हैं कि किसकी रिपोर्ट को सही माने और किसकी रिपोर्ट को गलत। मगर, क्षेत्र के हालातों को देखकर यह तो स्पष्ट है कि पानी पीने लायक बिल्कुल नहीं हैं। केंद्रीय जल निगम की टीम के सर्वे के अनुसार यहां का पानी इतना खतरनाक हो चुका है कि पानी पीने वाला कैंसर एवं अन्य घातक बीमारियों की चपेट में आने से नहीं बच सकता।
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार सूजती थल, मौजिजाबाद नांगल गांव में हैंडपंपों के पानी का सर्वे किया तो पानी इतना जहरीला मिला कि वह पीने के तो क्या छूने के लायक भी नहीं है। हिंडन नदी के किनारे बसे गांव सरोरा, तमेलागढ़ी, झूंडपुर, मिलाना, खपराना, रहतना, शाहपुर बाणगंगा, बरनावा, शेखपुरा, चिरचिटा, गल्हैता, पुरा महादेव एवं कृष्णा नदी के किनारे बसे गांव बूढ़पुर, सूजती, खड़ाना, गांगनौली, इब्राहिमपुर माजरा, थल, मौजिजाबाद नांगल, कंडेरा, बामनौली, रंछाड़, इदरीशपुर, मांगरौली, दादरी, चौगामा क्षेत्र के दाहा, निरपुड़ा एवं टीकरी गांवों में लगे हैंडपंप भी जहरीला पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र का पानी प्रभावित हो चुका है। यहां गहराई में बोरिंग कर ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है। जबकि स्थानीय जल निगम की इकाई द्वारा कराई गई हैंडपंपों की जांच में नदियों के किनारे स्थित गांवों का पानी पूरी तरह से शुद्ध और पीने योग्य पाया गया।

जिले के अलग-अलग गांवों से 50 से अधिक सेंपल लेकर जल निगम की गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला में भेजे गए, जहां से रिपोर्ट बिल्कुल ओके आई। जल निगम के अधिकारियों ने रिपोर्ट दी कि पानी में कैंसर जैसी बीमारी पैदा करने वाले कोई तत्व मौजूद नहीं हैं। फिर भी जल निगम ने 10 हैंडपंपों को रेड पेंट कर उनके पानी को सिर्फ कपड़े धोने एवं पशुओं को नहलाने में प्रयोग करने के लिए कहा।

अब अंतर आ सकता है पानी की जांच में
जल निगम के प्रभारी अधिकारी ओपी सिंह का कहना है कि जल निगम ने 50 से अधिक नमूने जांच के लिए जिल निगम की गाजियाबाद स्थित प्रयोगशाला में भेजे थे। जांच में पानी पीने योग्य पाया गया। लेकिन हो सकता है कि अब पानी में कुछ और अंतर आ गया हो और पानी खराब हो गया हो। वह फिर से हैंडपंपों के पानी की जांच कराएंगे, ताकि कितना अंतर आ गया है, यह पता चल सके।


दोनों रिपोर्ट की सच्चाई पता की जाएगी
मुख्य विकास अधिकारी जेपी रस्तोगी का कहना है कि वह दोनों टीमों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट की जांच कराएंगे। यह भी जानकारी की जाएगी कि कौन सी रिपोर्ट सहीं है। उसी के आधार पर गांवों में पेयजल व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed