{"_id":"61d5cb0f9dc444762f01773e","slug":"chemical-and-physics-laboratory-to-be-built-in-government-college-daha-baghpat-news-mrt572133187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कालेज दाहा में बनेगी रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कालेज दाहा में बनेगी रसायन विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैब निर्माण के लिए जारी किए साढ़े 14 लाख, 30 नवंबर तक होना है निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में साढ़े 14 लाख रुपये की लागत से रसायन व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने लैब के निर्माण के लिए बजट जारी कर 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर लैब के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जा रहा है। संस्था का चयन होने पर प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत प्रदेश में 44 जीव विज्ञान, 146 रसायन विज्ञान और 143 भौतिक विज्ञान की प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा। जिले के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में रसायन व भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला का निर्माण स्वीकृत किया गया है। एक लैब के निर्माण के लिए सात लाख 25 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। एक लाख रुपये से प्रयोगशाला के उपकरण खरीदे जाएंगे। जिले में बनने वाली दोनों लैब के लिए शासन स्तर से साढ़े 14 लाख पचास हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। अपर राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने लैब निर्माण के लिए शासकीय कार्यदायी संस्था का निर्धारण कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयोगशाला के निर्माण के लिए मानचित्र जारी किया गया है। इसी मानचित्र के आधार पर निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन -
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में साढ़े 14 लाख रुपये से दो लैब का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था का चयन कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।-रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक