फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CHC Superintendent infected even after both doses of vaccine

वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी सीएचसी अधीक्षक हुए संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
CHC Superintendent infected even after both doses of vaccine
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। एहतियात न बरतने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सोमवार को सीएचसी अधीक्षक बागपत के अलावा उप जिला क्षय रोग अधिकारी सहित 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएचसी अधीक्षक को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। सीएचसी अधीक्षक पॉजिटिव मिलने पर बागपत सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील किया। जिले में संक्रमितों की संख्या 2533 हो गई है। प्रशासन ने लोगों सेे संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को 48 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें बागपत सीएचसी अधीक्षक व उप जिला क्षय रोग अधिकारी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ढिकौली गांव में दो, कस्बा अमीनगर सराय में तीन, कोर्ट रोड़ गली नंबर छह में आठ, गली नंबर तीन में दो, निवाड़ा में एक, फतेहपुर में छह, सिनौली गांव में एक, बड़ौत की साकेत कॉलोनी में एक, आचार्य खेड़ा में एक, दिलीप विहार बड़ौत में एक, कोताना में एक, कासमपुर में एक, ढिकाना में एक, बावली गांव में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक की पत्नी और माता भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2523 हो गई है और 145 केस एक्टिव हो गए है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। संक्रमितों के क्षेत्र को सील किया। सील एरिया में किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। लोगों को जरूरत का सामान उनके घरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed