{"_id":"6563a1242489e1eff00ee868","slug":"chaupal-will-be-built-in-15-gram-panchayats-with-rs-25-crores-baghpat-news-c-28-1-bag1001-7533-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 15 ग्राम पंचायतों में ढाई करोड़ से बनेगी चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 15 ग्राम पंचायतों में ढाई करोड़ से बनेगी चौपाल
विज्ञापन
बागपत। जिले के चार ब्लाकों की 15 ग्राम पंचायतों में ढाई करोड़ रुपये से ग्राम चौपाल बनाई जाएंगी, जिनका प्रयोग ग्रामीण किसी भी कार्यक्रम के लिए कर सकेंगे। सांसद ने प्रस्ताव तैयार कर ग्राम्य विकास अभिकरण को भेजा।
सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने जिले के बिनौली, बागपत, खेकड़ा और बड़ौत ब्लाक के 15 गांवों की सूची बनाकर ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग को भेजी, जहां ग्रामीणों की सुविधा के लिए ग्राम चौपाल बनाने का प्रस्ताव दिया गया। जिले के 15 गांवों में ग्राम चौपाल बनने का प्रस्ताव मिलते ही ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को प्रस्ताव भेजकर प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। विभाग के अधिकारियों ने 15 गांवों में ग्राम चौपाल का निर्माण कराने के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। ग्राम चौपाल का निर्माण कराने की जिम्मेदारी ब्लाकों को दी जाएगी।
इन गांवों में बनेगी चौपाल
सांसद निधि से खेकड़ा ब्लाक के बड़ागांव उर्फ रावण, जहांगीरपुर डूंडाहेड़ा, बड़ौत ब्लाक के वाजिदपुर, जिवाना, जौहड़ी, इब्राहिमपुर माजरा, लोयन, बिनौली ब्लाक के निरपुड़ा, रंछाड़, तेड़ा, सूजती, बामनौली, बागपत ब्लाक के निबाली, सूरजपुर महनवा और निनाना गांव में ग्राम चौपाल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिले के 15 गांवों में सांसद निधि से ग्राम चौपाल बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जिस पर ढाई करोड़ रुपये बजट खर्च किया जाएगा। अनुमति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। हबीबुल्ला, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।