फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaugama area youth met Chaudhary Ajit Singh

जयंत चौधरी से मिले चौगामा क्षेत्र के युवा

Tue, 30 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Chaugama area youth met Chaudhary Ajit Singh
दोघट। चौगामा क्षेत्र से युवाओं ने दिल्ली के वसंत कुंज में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया। इस दौरान भाजपा के सोनू राणा ने रालोद का दामन थाम लिया। सोनू राणा कहना है कि भाजपा की किसान विरोधी नीति और तीनों कृषि कानून वापस न लेने से आहत होकर पार्टी छोड़ी है। इस अवसर पर बिजेंद्र राणा, सोमपाल फौजी, प्रमोद खलीफा, लल्ला सिंह, मास्टर सुरेश राणा, आनंद छिल्लर, रामछैल पंवार, देवपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने की चर्चा
बागपत। सपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिला पंचायत चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। सभी वार्डों से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जो पार्टी कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहते हैं, वह दो अप्रैल तक आवेदन कर दें। शौकिंद्र पहलवान ने बताया कि दो अप्रैल के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। संचालन पार्टी महासचिव डॉ. शकील अहमद ने किया। बैठक में रविंद्र यादव व डॉ. सीमा यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed