फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Saheb showed the farmers the way to fight for their rights.

Baghpat News: चौधरी साहब ने किसानों को दिखाया हक की लड़ाई लड़ने का रास्ता

Sun, 24 Dec 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Saheb showed the farmers the way to fight for their rights.
बागपत/दोघट/छपरौली। जिला जाट सभा की ओर से किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर यज्ञ किया गया। महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहूति देकर और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह का भारतीय राजनीति में योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष देवेंद्र धामा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह भारत की राजनीति में ईमानदारी के प्रतीक थे। उन्होंने किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए किसानों को उनके हक की लड़ाई लड़ने का रास्ता दिखाया। एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर कैप्टन वीरपाल, सतेंद्र काठा, रामनिवास, कृष्णपाल, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल, डॉक्टर अमरपाल, प्रवीण प्रधान, शीशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

रालोद कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर राजुद्दीन चेयरमैन, ओमबीर ढ़ाका, ओमबीर सिंह तोमर, श्रीकांत धामा, कृष्णपाल, अमर सिंह मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डॉ शालिनी राकेश, इरशाद, राजू भाटी, सुरेंद्र पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में पक्की चौपाल पर यज्ञ कर लोगों ने 121 पौधे लगाने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अमित आर्य, नरेंद्र राठी, वेदव्रत आर्य रहे। चौधरी चरण सिंह भवन दोघट में यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। धर्मवीर चौधरी, पिंटू, यशवीर, सुरेश पंवार, संजीव पंवार, नितिन पंवार सहित अन्य मौजूद रहे। छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन किया गया। इस दौरान सौदान सिंह, प्रेमपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ऋषिपाल, एडवोकेट सत्येंद्र खोखर, नसरुद्दीन उस्मानी, मुरारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed