फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaudhary Charan Singh was true sympathizer of farmers: Renu Dhama

किसानों के सच्चे हमदर्द थे चौधरी चरण सिंह : रेणू धामा

Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh was true sympathizer of farmers: Renu Dhama
बागपत जिला पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण करते विधायक योग? - फोटो : BAGHPAT
- जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन

- हवन मेें जिलेभर के सैकड़ों किसानों ने शामिल होकर दी आहुति
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। किसान और मजदूर के लिए उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किए। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। जिला उनकी कर्मभूमि रहा।
जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष रेणू धामा और भाजपा के सदर विधायक योगेश धामा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया। पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने कहा कि चौधरी साहब की नीतियां किसान और मजदूरों के लिए थी। वह हमेशा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करते थे। जमींदारी प्रथा खत्म नहीं की गई होती तो किसान बेहाल होता। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। विधायक योगेश धामा ने कहा कि किसानों के लिए वह सदैव कार्य करते रहे। खेती और किसान की उन्होंने हमेशा चिंता की। इससे पहले जिला पंचायत परिसर में हवन का आयोजन किया गया। किसानों ने आहुति दी। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, मुबस्सिर, अनुज दांगी, वीरेंद्र तेजान, विधायक प्रतिनिधि राजीव दांगी, लेखराज, कृष्णपाल चेयरमैन, सुधीर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, रविंद्र बली, मनुपाल बंसल, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, सुशीला देवी, सुदेश चौहान, संजय डीलर, रमेश कुशवाहा, अंकुश हिलवाड़ी, निखिल धामा, ब्रजपाल, वीरपाल, रामकुमार, राममेहर मौजूद रहे।
विज्ञापन

18 विद्युत चलित चाक वितरित
बागपत। उत्तर प्रदेश माटी कलां बोर्ड की ओर से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से माटी कला एवं माटी शिल्पकला के शिल्पियों को टूल किट वितरण किए गए। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू धामा ने 18 विद्युत चलित चाक लाभार्थियों को वितरित किए। चयनित लाभार्थी कूड़ी के मोहित कुमार, मलकपुर के नरेंद्र कुमार, शोभापुर के राजकुमार, गांगनौली के राजू और पुसार के ओमबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed