फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chat seller and personnel arrested for assaulting customer

ग्राहक को लेकर आपस में मारपीट करने वाले चाट विक्रेताओं को भेजा जेल

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chat seller and personnel arrested for assaulting customer
बड़ौत। नगर के अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर आपस में मारपीट करने वाले चाट विक्रेता और उनके कर्मचारियों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आठों आरोपियों को जेल भेजा। एसपी ने गिरफ्तार चाट विक्रेताओं के साथ कोतवाली में बातचीत की और भविष्य में आपस में मारपीट नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विगत सोमवार को नगर के अतिथि भवन के पास चाट विक्रेताओं और उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों की ग्राहक को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर सरेआम पुलिस प्रशासन से बेखौफ होकर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। करीब 15 मिनट तक दुकानदारों का सड़क पर मारपीट का तांडव होता रहा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दी थी। कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 148, 323, 504, 506 और 7 सीएलए एक्ट में मामला पंजीकृत किया था। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हरेंद्र, शिवाजी और पूर्णमासी पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के आशु और विक्की पुत्र सुरेंद्र और नरेंद्र पुत्र घासीराम निवासी विश्वकर्मा मंदिर को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस दौरान एसपी अभिषेक सिंह भी कोतवाली पहुंचे और आपस में मारपीट करने वाले चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों को भविष्य में मारपीट न करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी यदि भविष्य में मारपीट हुई तो दुकानें बंद करा दी जाएगी।
विज्ञापन

देशभर में वायरल हुआ वीडियो, लाखों लोगों की प्रतिक्रिया
बड़ौत। नगर में अतिथि भवन के पास ग्राहक को लेकर चाट विक्रेताओं व कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो देशभर में वायरल हो ग.ा। इस दौरान कई लाख लोगों ने वीडियो को देखा और तरह-तरह से प्रतिक्रिया व्यक्त की। इस दौरान मारपीट में शामिल एक व्यक्ति के कई तरह के फोटो (जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूआई के रेसलरों के साथ भी फोटो लगाकर) शेयर किए गए हैं। साथ ही आंइस्टीन के रूप में मारपीट करने वाले लोगों को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूरे दिन वायरल रहने वाले चाट विक्रेता की यह है हकीकत
बड़ौत। सोशल मीडिया पर पूरे दिन वायरल होने वाले चाट विक्रेता हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर मूलरूप से जनपद बलिया के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ के दौरान हरेंद्र ने बताया वह मूलरूप से बलिया जनपद का रहने वाला है। पांच भाइयों में तीन भाई नगर की रामबाग कॉलोनी में रहने वाले पूर्णमासी, शिवजी, हरेंद्र चाट की दुकान करते हैं, जबकि एक भाई जितेंद्र बलिया में ही कपड़े की दुकान व एक भाई चंद्रमान नगर के एक कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed