फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chargesheet filed in court in fake remdesivir injection case

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in court in fake remdesivir injection case
नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने 60 इंजेक्शन किए थे बरामद, चार लोगों को किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना की दूसरी लहर के बीच रेमडेसिविर की किल्लत होने पर नकली इंजेक्शन की तस्करी करते पकड़े गए चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत हुई थी और इनको ब्लैक में बेचा जा रहा था। नकली इंजेक्शन का धंधा भी शुरू हो गया था। 19 मई को बागपत कोतवाली पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर ने राष्ट्र वंदना चौक पर एक गाड़ी से रेमडेसिविर के 60 इंजेक्शन बरामद किए थे। मनमोहन और उसके बेटे मुकंद निवासी गांधी कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर और बिशन निवासी सलेमपुर चौक रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

ये लोग 14 मई को पंजाब के जीरकपुर नगर की वेदांग ट्रेडिंग कंपनी के संचालक सुखपाल चौहान उर्फ एसपी चौहान से 92 इंजेक्शन खरीदकर मुजफ्फरनगर लाए थे। 32 इंजेक्शन मनमोहन के दूसरे बेटे विशाल ने बेच दिए थे। 60 इंजेक्शन सप्लाई करने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बाद में सुखपाल चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया था। यहां से लखनऊ लैब में इंजेक्शन जांच के लिए भेज दिए थे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ था कि ये नकली इंजेक्शन हैं। इस मामले में विवेचक एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। विवेचना में शामिल किए गए दो आरोपियों मनदीप और विशाल के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed