{"_id":"6afa0aee649d6c394103c92b","slug":"farmer-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-162278-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चीनी मिल 24 घंटे रही बंद, रातभर ठंड में परेशान रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चीनी मिल 24 घंटे रही बंद, रातभर ठंड में परेशान रहे किसान
विज्ञापन
बागपत चीनी मिल के बाहर खड़े गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
- फोटो : kishatwar news
बागपत। बागपत चीनी मिल को चले हुए अभी 36 घंटे भी नहीं हुए और उसके बॉयलर और टरबाइन खराब हो गई। पहले मिल को बार-बार बंद करना पड़ा तो शनिवार दोपहर से 24 घंटे तक मिल बंद रही। इससे किसानों को रातभर ठंड में परेशान होना पड़ा। बॉयलर की मरम्मत कराने के बाद रविवार दोपहर तीन बजे मिल को चलाया जा सका। मिल नहीं चलने के कारण बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे किनारे गन्ने से भरे वाहनों की लाइन लग गई। इसको लेकर किसानों ने रोष जताया।
बागपत चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए चार नवंबर को पूजा करा दी गई थी। मिल को गन्ना आने पर 10 नवंबर को चालू करने का प्रयास किया गया, मगर टरबाइन नहीं चल सकी। नई टरबाइन मंगवाई गई और उसे लगाकर 13 नवंबर की सुबह मिल चालू किया गया। किसान लगातार गन्ना लेकर मिल पर पहुंचने लगे। इस बीच शनिवार दोपहर में गन्ने के रस वाली पाइपलाइन लीक हो गई और बॉयलर भी खराब हो गया, जिससे मिल को बंद करना पड़ा।
रविवार की दोपहर तीन बजे तक मिल बंद रही। 24 घंटे तक मिल बंद होने के कारण किसानों को रातभर ठंड में परेशानी उठानी पड़ी। किसान गन्ना यार्ड में लाइन में खड़े होकर इंतजार करते नजर आए। मिल में बसा टीकरी, काठा, पाली, नयागांव हमीदाबाद, सिसाना, गौरीपुर, मीतली, डौला, मवीकलां, खेकड़ा व बागपत के किसान गन्ना लेकर पहुंचे थे। किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि 65 साल पुरानी मिल को ठीक नहीं कराया जा रहा है। मिल की सभी मशीनें पुरानी हो चुकी हैं और सही से काम नहीं करती हैं। यदि जल्द ही मिल की हालत सही नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
तीन दिन में 36 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई
बागपत चीनी मिल 13 नवंबर को चालू हो गई थी और रविवार की देर रात तक 36 हजार क्विंटल गन्ना पेराई हो सकी। मिल के सही से नहीं चलने के कारण किसानों की गेहूं की बुआई पिछड़ रही है, क्योंकि खेतों में अभी तक गन्ना खड़ा हुआ है। जब तक गन्ना नहीं कटेगा, तब तक गेहूं की बुआई भी नहीं हो सकेगी। मिल की क्षमता 25 हजार क्विंटल रोजाना गन्ना पेराई करने की है। यदि मिल सही चली तो रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी।
--
-मिल बार-बार बंद रहने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। शनिवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लेकर आ गए थे, लेकिन मिल चालू नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी।
-रूपेश धामा, मवीकलां
- किसानों से समय से मिल में गन्ना तो मंगवा लेते हैं, लेकिन यहां व्यवस्था ठीक नहीं है। जब मिल में खराबी आ रही है तो किसानों से गन्ना तभी मंगवाते, जब मिल ठीक हो जाती।
-देवेंद्र, मवीकलां
- मिल में मशीन कई बार खराब होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। दिन में कई बार मिल बंद होने से किसानों को पूरा दिन लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
-बबलू, काठा
- बार-बार मिल में खराबी आ रही है। मिल को कभी शुरू कर देते हैं तो कभी मिल बंद हो जाती है। घंटों इंतजार के बाद गन्ने की पेराई हो सकी।
-हर्ष, चौहल्दा
--
वर्जन
- बागपत चीनी मिल की टरबाइन व बॉयलर में खराबी आने के कारण पेराई बंद हो गई थी। अब बॉयलर को सही कर दिया गया है और मिल सुचारु रूप से चालू हो गई है। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-प्रदीप कुमार, प्रधान प्रबंधक, बागपत चीनी मिल