{"_id":"6673677572a6e25407082267","slug":"charge-sheet-filed-against-many-including-mp-mla-former-mla-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-114409-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत कई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद, विधायक, पूर्व विधायक समेत कई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Thu, 20 Jun 2024 04:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमों में सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान, खतौली से रालोद विधायक मदन भैया, सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत अन्य कई के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट लगा दी। इसको न्यायालय में दाखिल कर दिया गया और अब वहां सुनवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति के सभा करने व रोड शो निकालने के कारण सात मुकदमे दर्ज किए गए थे। जबकि एक मुकदमा आचार संहिता के बाद भी काॅलेज में विद्यार्थियों को मोबाइल बांटने पर किया गया था। इनमें से बिना अनुमति सभा करने व रोड शो निकालने के मुकदमों में चार्जशीट लगाई गई है तो मोबाइल बांटने वाले मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाई गई है।
आचार संहिता के इन मुकदमों में लगी चार्जशीट
-खेकड़ा में बिना अनुमति करीब सौ वाहनों के साथ रोड शो निकालने पर रालोद-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी व वर्तमान सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान समेत अज्ञात पर खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा हुआ था।
विज्ञापन
-अहमदनगर में शिव मंदिर में पहुंचकर रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी व वर्तमान सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने जनसभा की। उनके साथ काफी संख्या में लोग थे और इतनी संख्या में लोगों के साथ सभा करने की अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए खेकड़ा कोतवाली में आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा कराया गया था।
-अहमदनगर के ग्राम पंचायत सचिवालय में रालोद के पक्ष में सभा की जा रही थी। इसमें खतौली विधायक मदन भैया, ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह समेत करीब सौ लोग मौजूद थे। इन सभी पर आचार संहिता उल्लंघन का खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
-पुरा महादेव में सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बिना अनुमति के सभा की। जहां काफी भीड़ जुटाई गई। बालैनी थाने में पूर्व विधायक समेत सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
-अमीनगर सराय में टंकी के पास बिना अनुमति के सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने सभा की थी। इसमें सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
-पाबला गांव में बिना अनुमति के सभा करने पर सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत 60 अज्ञात के खिलाफ बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
-तेड़ा गांव में सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बिना अनुमति सभा की। इससे उनके समेत सौ अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था।
-- --
ग्वालीखेड़ा के मुकदमे में लगाई गई अंतिम रिपोर्ट
ग्वालीखेड़ा गांव में दादू बलराम महाविद्यालय में आचार संहिता लगने के बाद विद्यार्थियों को मोबाइल वितरण करने का आरोप लगाते हुए बिनौली थाने में प्राचार्य ब्रजमोहन शर्मा, रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें साक्ष्यों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाई गई है, क्योंकि यह कार्यक्रम दो दिन पहले हुआ था।
--
आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमों के मामले में एसपी से मुलाकात करेगें। अगर तब भी इंसाफ नहीं मिला तो न्यायालय की शरण में जाएंगे और वहां अपनी बात रखेंगे। - रविंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सपा
आचार संहिता के जितने भी पार्टी के कार्यकर्ता या प्रत्याशी पर मुकदमें दर्ज हुए है। उनमें न्यायालय में जाकर निस्तारण करवाया जाएगा। - रामपाल धामा, जिलाध्यक्ष रालोद
लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आठ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें सात में चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई है। जबकि एक मुकदमे में साक्ष्य के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाई गई है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी