छपरौली। कस्बे की चौधरान पट्टी में भूपेंद्र वशिष्ठ के पिता नवाब सिंह की पुण्यतिथि में पहुंचे सांसद डॉ. सत्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं के चरित्र का निर्माण जरूरी है। यज्ञ के उपरांत सांसद सत्यपाल सिंह ने जिम, स्विमिंग पूल एवं अखाड़ा का उद्घाटन किया।
डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा युवा स्वस्थ और संस्कारित होना अति आवश्यक है। युवाओं में संस्कार की कमी हो रही है। यह समाज के लिए चिंता का विषय है। युवा आईएएस और आईपीएस बन रहे हैं, लेकिन मनुष्य नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने बच्चों को संस्कार देकर स्वच्छ समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर संसार में कोई तीर्थ नहीं है। वैदिक संस्कृति का मूल उद्देश्य समाज को संस्कारवान बनाना है। सुशील राणा ने कहा कि समाज उत्थान के अभियान का हिस्सा बनकर ही समाज से बुराइयों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, उपेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, सुभाष पहलवान, राजवीर सिंह आर्य, मोहन कुमार, जितेंद्र आर्य, बलराम जिंदल, ऋषि पाल, चेयरमैन अमित राणा, धूम सिंह चेयरमैन, सुशील राणा, रवि शास्त्री, धर्मवीर आर्य, अशोक प्रबोध, कपिल आर्य, कृष्णपाल खलीफा, धर्मेंद्र पहलवान, रेसलर कविता दलाल, वेदपाल उपाध्याय, आरआरडी उपाध्याय, विक्रम राणा, दीपक शर्मा मौजूद रहे।