फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chaos in hospital after a woman's death

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chaos in hospital after a woman's death
चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने महिला के शव को लेकर जाने से इंकार कर दिया तो उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया गया।

देवी चौक मोहल्ले के अनुज ने बताया कि उसकी चाची आशो देवी की मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में समस्या होने पर उन्हें बड़ौत रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको भर्ती कर लिया। चिकित्सकों ने इलाज के नाम पर उनसे करीब 40 हजार रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद भी उपचार में लापरवाही बरती गई, जिस कारण चाची की मौत हो गई। मौत होने के बाद भी उनको ठीक बताकर चिकित्सकाें ने दूसरे अस्पताल में लेकर जाने को कह दिया गया। वह चाची को लेकर दूसरे अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्हें मृत बताया गया। इससे परिजन शव को वापस बड़ौत रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए और हंगामा कर दिया। परिजनों को किसी तरह समझाकर शांत किया गया। सीएमओ डा. दिनेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed