फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Changes made in the date of amendment in the fee and application of UP Board

यूपी बोर्ड की परीक्षा के शुल्क व आवेदन में संशोधन की तिथि में किया बदलाव

Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Changes made in the date of amendment in the fee and application of UP Board
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 में छात्रों के परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन अपडेट करने की तिथि में बदलाव किया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्धारित तिथि में शुल्क व परीक्षा फार्म अपडेट करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन न करने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन स्तर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2022-23 में होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं का आवदेन शुल्क जमा करने की तिथि में बदलाव किया गया है। अब कालेज के प्रधानाचार्यों को सौ रुपये के विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क 25 अगस्त तक तक चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा और जमा किए गए विलंब शुल्क की सूचना व छात्रों के शैक्षिक विवरण 30 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। प्रधानाचार्य 31 अगस्त से सात सितंबर तक छात्रों के विवरणों की चेकलिस्ट (छात्र का नाम, माता व पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो) की जांच करेंगे। आठ से 18 सितंबर तक प्रधानाचार्य छात्रों के अपलोड किए गए विवरणों की जांच के बाद संशोधित विवरण अपडेट करेंगे और 30 सितंबर तक संस्था के प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली, कोषपत्र की प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय और एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन

----
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 30284 छात्र-छात्राएं
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले के 30284 छात्र-छात्राएं परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 15869 और इंटरमीडिएट के 14415 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से परिषद को यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सूचि उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के परीक्षा शुल्क, संशोधन अपडेट की तिथि में बदलाव किया है। प्रधानाचार्यो को निर्धारित तिथि में परीक्षा शुल्क जमा कर छात्रों के आवेदन अपडेट करने के निर्देश दिए है। - जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed