फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Changes in travel prevented Baral

बराल में परिवर्तन यात्रा को रोका

Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Changes in travel prevented Baral
रमाला के किशनपुर बराल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोकते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के किशनपुर बराल में जाट आरक्षण, हाईवे निर्माण और छपरौली में यमुना पर पुल निर्माण के मुद्दे पर लोगों ने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर भाजपा की परिवर्तन यात्रा को रोक लिया। लोगों ने कहा उन्हें अभी तक जाट आरक्षण नहीं मिला। इस दौरान केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लोगों को किसी तरह समझाया। उन्होंने कहा जल्द ही सभी मांगों को पूरा कराया जाएगा। उधर, एक व्यक्ति को शराब के नशे में देखकर यात्रा के वाहन में मौजूद भाजपा नेता उस पर भड़क गए।
विज्ञापन


सोमवार को जैसे ही भाजपा की परिवर्तन यात्रा किशनपुर बराल बस स्टैंड पहुंची, यहां दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीण दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर यात्रा के नेताओं के सामने खड़े हो गए। यात्रा के रुकते ही डॉ. संजीव बालियान और भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी खड़े हो गए।        इस दौरान लोगों ने कहा जाट आरक्षण अभी तक नहीं मिला, इस पर सरकार क्या कर रही है। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे बदहाल है। छपरौली में यमुना पर पुल का निर्माण नहीं कराया। यहां पर किसानों ने मलकपुर मिल का मुद्दा भी उठाया।

विज्ञापन


 इस दौरान डॉ. संजीव बालियान ने कहा आरक्षण समेत सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। काफी देर तक यहां लोगों ने यात्रा को रोके रखा।           इस बीच नशे में धुत एक व्यक्ति ने यात्रा के वाहन पर चढ़ने की भी कोशिश की, जिसे देख भाजपा नेता  भड़क गए। उन्होंने इसे दूर करने के लिए कहा। भाजपा नेताओं ने माइक पर कहा  सभी मुद्दों पर मंगलवार को बड़ौत में बातचीत होगी। इसके बाद लोग हाईवे से हटे और भाजपा की परिवर्तन यात्रा रवाना हो गई। डॉ. संजीव बालियान ने कहा एक व्यक्ति नशे में यात्रा के वाहन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, उसे फटकार लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed