फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Change in weather, increased outbreak of viral

मौसम में आया बदलाव, वायरल का बढ़ा प्रकोप

Fri, 05 Aug 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, increased outbreak of viral
बागपत जिला अस्तपाल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : BAGHPAT
बागपत/बड़ौत। मौसम में आए बदलाव से वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी से लेकर निजी अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सीएचसी पर रोजाना पांच सौ और जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक नई ओपीडी हो रही है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित है। चिकित्सक लोगों को वायरल से बचाव के लिए संक्रमित से दूरी बनाने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव होने से वायरल पैर पसारने लगा है। अस्पतालों में वायरल के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक नई ओपीडी हो रही है। अधिकांश लोग जुकाम, खांसी और वायरल से पीड़ित पहुंच रहे है। सीएचसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि वायरल होने पर शरीर में दर्द के साथ बुखार आता है। मरीज की नाक बहने लगती है और खांसी रहती है। समय पर सही उपचार न मिलने पर परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि वायरल से बचाव के लिए संक्रमित से दूरी बनाकर और मास्क का प्रयोग कर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। वायरल एक-दूसरे से फैलता है। ह्म्यूनिटी बढ़ाने के लिए खट्टे और ताजे फल के साथ हरी सब्जी का अधिक सेवन करें। भीड़भाड़ के इलाकों में मास्क का प्रयोग करें और ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें। वायरल से बचाव के लिए पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed