{"_id":"63261f8feb8a8048916cde3e","slug":"chandraprabhu-s-rath-yatra-taken-out-with-pomp-baraut-news-mrt605727685","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली चंद्रप्रभु की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली चंद्रप्रभु की रथयात्रा
विज्ञापन
कोताना गांव में पर्यूषण पर्व के समापन पर भगवान चंद्रप्रभु की भव्य रथयात्रा निकालते जैन श्रद्धाल
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम के साथ निकाली चंद्रप्रभु की रथयात्रा
बागपत, बड़ौत। कोताना गांव में पर्यूषण पर्व के समापन पर शनिवार को भगवान चंद्रप्रभु की भव्य रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान की आरती उतार कर धर्म लाभ उठाया।
कोताना गांव के शांतिनाथ जैन मंदिर में शनिवार को सबसे पहले विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान का अभिषेक करने के बाद बोलियों का कार्यक्रम हुआ जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान को रथ में बैठने का सौभाग्य अनिल जैन को प्राप्त हुआ। सारथी बनने का सौभाग्य सुनील जैन, कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य वैभव जैन, चंवर ढुलाने का सौभाग्य राजा जैन व सतेंद्र जैन को प्राप्त हुआ। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए जनता जूनियर हाईस्कूल में पहुंची, जहां पर भगवान का अभिषेक किया गया।
रथयात्रा में सबसे आगे धर्म पताका लेकर समाज के लोग चल रहे थे। उसके पीछे नफीरी वादक, ढोल नगाड़ों के साथ आधा दर्जन मनमोहक झांकियां एवं कलाकार भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। वहीं श्रद्धालुओं ने रथ में सवार भगवान की जगह-जगह पूजा अर्चना की। आयोजन के दौरान डॉ. मुकेश, राजेश जैन, आदेश जैन, संदीप जैन, शुभनेश जैन, आशीष जैन, अर्जुन जैन, अनिल जैन, जितेंद्र जैन, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।