फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chamrawal reached public representative, demand for high level inquiry arose

जनप्रतिनिधि पहुंचे चमरावल, उच्च स्तरीय जांच की मांग उठी

Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chamrawal reached public representative, demand for high level inquiry arose
जनप्रतिनिधि पहुंचे चमरावल, उच्च स्तरीय जांच की मांग उठी
विज्ञापन

चांदीनगर। चमरावल गांव में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद रविवार को भी दिनभर लोगों की आवाजाही रही। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। सांसद प्रतिनिधि भी गांव पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता दिलाने और उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने की मांग रखी।

ग्रामीणों ने कहा कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस शराब पीने से मौत की बात क्यों नकार रहे हैं? पीड़ित सभी परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जानी चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि जहरीली शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जानी चाहिए। मृतकों के परिवार को दस-दस लाख की आर्थिक मदद की जाए। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा को दी गई है। जांच किसी दूसरी एजेंसी से कराई जानी चाहिए। श्यामलाल प्रजापति के बेटे को थाने ले जाने के मामले में भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed