{"_id":"5f5facf38ebc3e5aa70d0309","slug":"chamraval-case-baghpat-news-mrt5013346128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरोजपुर गुर्जर और चमरावल के ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरोजपुर गुर्जर और चमरावल के ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरोजपुर गुर्जर और चमरावल के ग्रामीणों ने मांगा मुआवजा
बागपत/चांदीनगर। जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद नौरोजपुर गुर्जर और चमरावल गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित परिवारों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। जहरीली शराब कहां से आई और किस तरह गांव में पहुंच रही है, इसकी जांच भी होनी चाहिए। पीड़ित परिवार आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। उनकी मदद होनी चाहिए। चमरावल निवासी अरुण कुमार, सतेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवारों की मदद की जानी चाहिए।
सपा हाईकमान ने मांगी पीड़ितों की सूची
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि चमरावल और नौरोजपुर गुर्जर गांव के मृतकों की सूची पार्टी हाईकमान ने मांगी, उन्होंने उपलब्ध करा दी है। पीड़ित परिवार को सरकार को मदद करनी चाहिए।
नौरोजपुर में पुलिस तैनात, आरोपी की तलाश
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के अमरपाल की मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही धीरज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
पीड़ितों को इंसाफ नहीं तो करेंगे आंदोलन : गौरव टिकैत
बागपत। भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत ने कहा कि चमरावल और नौरोजपुर गुर्जर गांव के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। अगर पीड़ित परिवारों के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी।