फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Challans of 55 vehicles running faster than the speed limit

गति सीमा से तेज दौड़ रहे 55 वाहनों के काटे चालान

Mon, 10 Feb 2020 08:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Challans of 55 vehicles running faster than the speed limit
ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर ओवर स्पीड से दौडने वाले वाहनो की जांच करते सीओ दिलीप सिंह। - फोटो : KAHKRA
गति सीमा से तेज दौड़ रहे 55 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

खेकड़ा। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर पुलिस प्रशासन की टीम ने ओवर स्पीड दौड़ रहे 55 वाहनों के चालान काटे। इसके चलते एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले चालकों में हड़कंप का माहौल रहा।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर रफ्तार की अधिकतम सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके बोर्ड भी जहां-तहां लगे हुए हैं। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों को ताक पर रख वाहनों को ओवर स्पीड से दौड़ा रहे है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस मार्ग पर प्रतिबंधित दुपहिया और थ्री व्हीलर वाहन भी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। रफ्तार के चलते ही 26 जनवरी एवं 9 फरवरी की सुबह एक्सप्रेस वे पर 20 से अधिक वाहन भिड़ गए थे। इसमें 35 लोग घायल हुए थे। सोमवार को एक्सप्रेस वे पर एआरटीओ सुभाष राजपूत, एसडीएम राजपाल सिंह, सीओ दिलीप सिंह के नेतृत्व में ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए गए। इस दौरान 52 कारें और तीन ट्रको के ई चालान काटे गए। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर दौड़ने वाले अधिकतर वाहन चालक मोटर अधिनियम की अवहेलना कर रहे हैं। हादसों पर रोक लगाने को लेकर यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed