{"_id":"6127d3dd8ebc3ec7722ab3f6","slug":"central-and-state-government-immersed-in-arrogance-is-not-listening-to-the-farmers-baghpat-news-mrt5534708196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंहकार में डूबी केंद्र व प्रदेश सरकार नहीं सुन रही किसानों की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंहकार में डूबी केंद्र व प्रदेश सरकार नहीं सुन रही किसानों की बात
विज्ञापन
सूप गांव में लोगो को सपा की सदस्यता ग्रहण कराते सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
रमाला । समाजवादी पार्टी की ओर से सूप गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार से किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। चौपाल में सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार अहंकार में डूबी है। सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। चौपाल में पार्टी के पदाधिकायिों ने गांव के कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
मनोज चौधरी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार देश को दो पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखकर किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है। किसान, मजदूर, छात्र समेत प्रत्येक वर्ग सरकार के तानाशाही रवैये से आहत है। किसानों के गन्ना बकाया का भुगतान नहीं कराया जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज और रसोई गैस के दामों में निरंतर हो रही बढ़ोत्तरी से जनता परेशान है।
शोकेंद्र पहलवान ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ अपने मन की बात करते हैं और जनता के मन की बात नहीं सुनते हैं। भाजपा सरकार देश को बेच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के सम्मान के लिए संघर्ष कर रही है और किसानों के सम्मान की लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी। भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों के फायदे के लिए कृषि कानून बनाया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव के कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर डाक्टर सुरेंद्र सिह, अक्षय तोमर, दीपक, जोनिश, मनीष, बबलू, आकाश, जसवंत मौजूद रहे।