{"_id":"5f80b07c8ebc3e91b537d5d3","slug":"cement-merchant-shot-in-barot-condition-critical-baghpat-news-mrt5053589195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में सीमेंट व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
बागपत: बड़ौत के एक निजी नर्सिग होम से घायल को मेरठ के लिए रेफर करते चिकत्सिक
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली रोड पर शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दी वारदात
गंभीर हालत में मेरठ रेफर, व्यापारियों ने जताया घटना पर आक्रोश, एसपी ने ली जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। सिर में गोली लगने से व्यापारी गंभीर घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर सैकड़ों व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। वारदात को लेकर आक्रोश जताया गया। एसपी अभिषेक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बड़ौत नगर के रेलवे रोड निवासी प्रदीप आत्रेय (55) बिनौली रोड पर आत्रेय ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट की एजेंसी चलाते हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह प्रतिष्ठान पर अकेले बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर युवकों से व्यापारी की कहासुनी हुई। इसके बाद युवक दुकान से निकलकर भागने लगे। व्यापारी ने शोर मचाते हुए दोनों का पीछा किया। दुकान के बाहर कुछ ही दूर पर युवकों ने व्यापारी को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में पड़े व्यापारी को मैनावती नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे से युवकों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी पर हमले से बड़ौत के व्यापारियों में आक्रोश
बड़ौत। बिनौली रोड पर आत्रेय ट्रेडर्स के संचालक प्रदीप आत्रेय पर हुए जानलेवा हमले से नगर के व्यापारियों में आक्रोश है। वारदात के बाद सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जाहिर की। पुलिस से वारदात के जल्द खुलासे की मांग रखी। वारदात शाम करीब सात बजे हुई। जैसे ही नगर के व्यापारियों को जानकारी मिली मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन जिले में अपराध की बड़ी वारदात हो रही है। पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
तीन टीमें गठित, ताबड़तोड़ दबिश और नतीजा सिफर
बागपत। व्यापारी प्रदीप आत्रेय पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने तीन टीमें गठित की है। सर्विलांस टीम का सहारा लिया जा रहा है। एसपी अभिषेक सिंह, सीओ बड़ौत आलोक कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से बातचीत की। एसपी का कहना है कि जल्द ही खुलासा होगा।