फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebration in Nirpura Village, Baghpat: Retired Police Inspector Booked for Disproportionate Assets, Villager

Baghpat: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर जश्न, शिकायतकर्ता ने 500 लोगों को दी दावत, ये है पूरा मामला

Mon, 13 Oct 2025 02:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 13 Oct 2025 02:52 PM IST
सार

बागपत के निरपुड़ा गांव में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने दावत भोज का आयोजन कर सरकार की कार्रवाई की सराहना की।

विज्ञापन
Celebration in Nirpura Village, Baghpat: Retired Police Inspector Booked for Disproportionate Assets, Villager
दावत खाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई पर अब दावतें उड़ाई जाने लगी हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होने पर जश्न मनाने का ये मामला बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव का है। जहां एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया। 

विज्ञापन

शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने मिलकर सरकार की कार्रवाई की सराहना करते हुए सामूहिक दावत भोज का आयोजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश है कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर इनाम दिया जाएगा और नाम गुप्त रखा जाएगा, लेकिन निरपुड़ा निवासी शिकायतकर्ता ने अपना नाम सार्वजनिक करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दावत में 500 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया। इस दावत में ग्रामीण चाय-पकौड़े-चटनी और खीर का लुत्फ लेते नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रारंभिक जांच हुई है और आयकर विभाग की विस्तृत जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह लगातार होती रहनी चाहिए। हालांकि दूसरे पक्ष ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed