फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrated Emperor Mihir Bhoj Jayanti and International Gurjar Day

सम्राट मिहिर भोज की जयंती व अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस मनाया

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Emperor Mihir Bhoj Jayanti and International Gurjar Day
बागपत। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से बृहस्पतिवार को गुर्जर भवन में सम्राट मिहिर भोज की जयंती व अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार पहलवान और संचालन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम अमित कुमार सिंह का पगड़ी पहनाई व स्मृति चिंह भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी व इंस्पेक्टर नेपाल कसाना ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार सिंह ने गुर्जर प्रतिहार वंश द्वारा सनातन धर्म की रक्षा करने वाले पूर्वजों के जीवन पर प्रकाश डाला। अमित जैन ने 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाले गुर्जर गांवों के योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागपत कस्बे के तालाब पर बाबा अचल सिंह बिधूड़ी को तोप से उड़ा दिया गया था। उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटाकर शहीद स्मारक बनाने की मांग की। कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, सुबोध बैसला, जिलाध्यक्ष हरीश गुर्जर, सूरजपाल सिंह, राजेश प्रधान, गजेंद्र, राहुल, मनोज, अमरजीत, रिंकू, टेकराम, श्योराज, नितिन, अमित पहलवान, रोहन, हिमांशु, जितेंद्र प्रधान, काशी प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed