फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Celebrate Holi festival with brotherhood: ADM

भाईचारे के साथ मनाएं होली पर्व: एडीएम

Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi festival with brotherhood: ADM
बड़ौत (बागपत)। होली पर्व के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की रात नगर में फ्लैग मार्च किया और होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उधर, आबकारी इंस्पेक्टर के साथ भी अधिकारियों ने शराब की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार, एएसपी अनिल कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह, थाना प्रभारी अजय शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। लोगों से होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि यदि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी करें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें और शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं। इस दौरान अधिकारियों ने रंगों की दुकानों पर भी चेकिंग की। दुकानदारों से हर्बल रंगों की ही बिक्री करने की अपील की। इसके बाद एसडीएम दुर्गेश मिश्र, सीओ आलोक सिंह व आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने नगर की शराब की दुकानों पर चेकिंग की। दुकानदारों से कहा कि वे मिलावटी शराब बेचते मिले तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दुल्हैंडी के दिन दुकान बंद रहेगी। यदि किसी की दुकान खुली पाई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed