{"_id":"63cc29a6f1264271f05f5ff8","slug":"cdo-arrived-to-inspect-digging-work-in-gwalikheda-baghpat-news-c-14-1-87838-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ग्वालीखेड़ा में खोदाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ग्वालीखेड़ा में खोदाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ
Sat, 21 Jan 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्वालीखेड़ा गांव अमृत सरोवर तालाब खुदाई का निरीक्षण करते सीडीओ
बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव में अटल भूजल योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर तालाब की चल रही खोदाई कार्य का सीडीओ बागपत ने निरीक्षण किया।
गांव का अमृत सरोवर तालाब काफी पुराना था, जो अटा हुआ भी था, जिसके कारण बरसात के समय में तालाब का पानी गांव के मार्गों पर आ जाता। ग्राम प्रधान सोनिया शर्मा के प्रयास से अमृत सरोवर तालाब को अटल भूजल योजना के अंतर्गत चयनित कर खोदाई कार्य शुरू हुआ। सीडीओ बागपत मोतीलाल व्यास ने गांव में पहुंचकर चल रहे तालाब खोदाई कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने खोदाई में लगे श्रमिकों से बातचीत कर कार्य कब तक पूर्ण होने की जानकारी ली। अटल भूजल योजना गिरते भूजल स्तर में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई योजना है इसके द्वारा पानी संजोकर जल संरक्षण और जल संचयन से पानी का स्तर बढ़ाना है। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन श्मशान स्थल व गांव में हुए विकास कार्यों को भी देखा। इस दौरान जेई लघु सिंचाई विभाग विपिन त्यागी, एडीओ पंचायत पंकज सैनी,भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधान दीपक शर्मा, राजेश, रविंद्र, नितेश, प्रशांत विक्रांत मौजूद रहे।