{"_id":"5a0c93b24f1c1b6f548bd6c4","slug":"cctv-cameras-out-of-order-how-will-be-monitoring","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे खराब, कैसे होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे खराब, कैसे होगी निगरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र वंदना चौक पर लगे कैमरे पिछले काफी समय से खराब पड़े हैं। वारदात होने के बाद ही अफसरों को इनकी याद आती है।
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक और यूपी-हरियाणा के बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर पिछले दो साल पहले लाखों रुपये की कीमत के कैमरे लगवाए गए थे। कुछ समय चलने के बाद यह खराब हो गए। उनकी किसी ने मरम्मत नहीं कराई। नतीजा यह है कि कैमरे धूल फांक रहे हैं।
सात माह पहले चौराहे पर ही पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन को गोली मारकर बदमाश 5.88 लाख रुपये का केश लूटकर ले गए थे। इसके अलावा चार माह पहले ही चौराहे के पास ही मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये की चोरी हुई।
वारदात के समय तो पुलिस अफसरों को कैमरे की बदमाशों का पता लगाने की याद आती है, लेकिन थोड़ी दिन बाद ही उनको भूला देते हैं। यहीं कारण ही आज तक कैमरे ठीक नहीं हुए है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि खराब पड़े कैमरों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, शहर के मुख्य स्थान सराफ मार्केट, होली चौकी, पक्का घाट, कोर्ट रोड समेत कई स्थानों पर कैमरे लगाने की घोषणा हुई, लेकिन अभी तक कैमरे नहीं लगाए। ब्यूरो