फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CCTV cameras installed at checkpoints, pocket in-charges loosened

सीसीटीवी कैमरे चौकियों पर लगे, जेब प्रभारियों की ढीली हुई

Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at checkpoints, pocket in-charges loosened
बागपत। पुलिस अधिकारियों ने चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे तो लगवा दिए, लेकिन विभाग से उनका भुगतान न होने से अब जेब चौकी प्रभारियों को ढीली करनी पड़ रही है। चौकी प्रभारियों को खुद से ही पंद्रह हजार रुपये तक का भुगतान करना पड़ा। सबसे ज्यादा व्यथा उन चौकी प्रभारियों की है, जिनका कैमरे लगवाते ही तबादला हो गया। पुलिस अधिकारी अब भी चौकी प्रभारियों को कैमरे लगवाने के रुपयों का भुगतान करने की जगह जनसहयोग से यह कार्य कराने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस पर कोई गलत आरोप नहीं लगा सके, इसके लिए सभी चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के पुलिस अधिकारियों ने एक महीने पहले आदेश दिए थे। अधिकारियों के आदेशों पर चौकी प्रभारियों ने तुरंत अमल भी किया और करीब 20 चौकियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। जिन चौकियों में पहले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे और वह अच्छी क्वालिटी के नहीं थे तो उनको बदलवाकर अच्छी क्वालिटी का लगवाया गया। इस तरह एक चौकी पर करीब 15 हजार रुपये का खर्च सीसीटीवी कैमरे लगवाने में आया। उस समय चौकी प्रभारियों को लगा था कि विभाग से इसका भुगतान होगा। मगर, विभाग से इसका भुगतान करने से साफ इंकार कर दिया गया। जबकि सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले भुगतान के लिए चौकी प्रभारियों के पास चक्कर काटने लगे तो उन्हें अपनी ही जेब ढीली करनी पड़ी।
विज्ञापन

कैमरे लगवाते ही कई प्रभारियों का तबादला हुआ
चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को 15 हजार रुपये अपनी जेब से खर्च करने की सबसे ज्यादा व्यथा उन चौकी प्रभारियों की है, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए और उसके एक सप्ताह के अंदर ही उनका तबादला लाइन या अन्य थानों में हो गया। ऐसे में उनकी जेब से 15 हजार रुपये भी चले गए और उनसे चौकी भी छीन ली गई। वह अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है कि जब इस तरह से रुपये खर्च कराए जाएंगे और वह रुपये विभाग से नहीं मिलेंगे तो किस तरह से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है, जिससे वहां के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही सड़कों के किनारे वाली चौकियों के सामने से कोई आपराधिक घटना करके गुजरता है तो उसमें भी कैमरे सहायक होंगे। कैमरे कई मदों व जनसहयोग से लगवाए गए है। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed