फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CCSU odd semester examinations begin

सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
CCSU odd semester examinations begin
बड़ौत के दिगम्बर जैन कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान जांच करते प्राचार्य। - फोटो : BARAUT
छात्रों को मास्क लगाकर दी कमरे में एंट्री
विज्ञापन

सीसीटीवी से रखी गई निगरानी
पहले दिन 46 छात्र-छात्राएं रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शुरू हो गई हैं। दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान जहां कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखा गया। वहीं पहले दिन 46 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज में हिमायलन कॉलेज, गायत्री देवी कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, एसपीआरसी कॉलेज, व दिगंबर जैन कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे। सुबह पहली पाली में एलएलबी, एमएससी, एमकॉम, बीएससी की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। पहली पाली सुबह 10 से 11:30 व द्वितीय पाली एक से ढाई बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की रखी गई है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को कोरोना काल के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। जिसके तहत सभी छात्रों को मास्क लगाकर ही कॉलेज के रूम में प्रवेश करने दिया गया है। बताया कि कुल 397 छात्रों का पेपर था। जिनमें से 351 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 46 छात्र-छात्राओं की अनुपस्थिति रही।
विज्ञापन

आसान रहा पेपर
एलएलबी की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची छात्राओं में सुरभि जैन, आकांक्षा जैन, अंजलि, विशाखा, साक्षी, मोनिका तोमर, शिवानी शर्मा, रेणु पंवार ने बताया कि उन्होंने रात-दिन मेहनत करके पढ़ाई की है। पेपर आसान रहा। किताबों और नोट्स में जो पढ़ा था उसमें से पेपर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed