{"_id":"64ac55fe842e03bd380f5c34","slug":"cbses-10th-and-12th-supplementary-examination-will-be-held-from-july-17-to-22-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-3081-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 17 से 22 जुलाई तक होगी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 17 से 22 जुलाई तक होगी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यालयों में 17 से 22 जुलाई तक पूरक परीक्षाएं कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दसवीं की परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई तक और 12वीं की कक्षा के सभी विषयों की परीक्षा 17 जुलाई को संपन्न कराई जाएगी। दसवीं की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी और म्यूजिक, कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
सीबीएसई से परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने पर विद्यालयों में भी परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरु कर दी है। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि सप्लीमेंंट्री की परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। सप्लीमेंट्री की परीक्षा भी मुख्य परीक्षाओं की तरह की कराई जाएगी। परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम के आधार पर होंगी।
विज्ञापन
ये है परीक्षा का कार्यक्रम
बताया कि 18 जुलाई को दसवीं की मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड व मैथमेटिक्स बेसिक, 18 जुलाई को अंग्रेजी, 19 जुलाई को हिंदी कोर्स-ए, हिंदी कोर्स बी, 20 जुलाई को विज्ञान, 21 जुलाई को उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी व गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उडिया, असमी, कन्नड़, अरबी, तिब्बतन, फ्रेंच, जर्मन, नेपाली, लेपचा, होम साइंस, स्पेनिश, संस्कृत, तमंग, उर्दू कोर्स- बी की और 22 जुलाई को सोशल साइंस की परीक्षा होगी।
एलओसी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
सीबीएसई की ओर से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र स्कूल के एलओसी पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है, जबकि व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड के लिंक से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश पत्र पर स्कूल के प्रधानाचार्य की मुहर की अनिवार्यता रहेगी।