फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBSE board busy in preparing 12th exam results

12वीं के परीक्षा परिणाम तैयार करने में जुटा सीबीएसई बोर्ड

Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
CBSE board busy in preparing 12th exam results
बड़ौत। 12वीं की परीक्षाएं रद्द होने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थियों के परिणाम जारी करने की तैयारियां तेज कर दी है। मूल्यांकन का मापदंड तैयार करने के लिए 12 सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन

एक जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं निरस्त कर दी थी। सरकार ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। सीबीएसई में मूल्यांकन का मानदंड तय करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। समिति को 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। उम्मीद है कि बारहवीं का रिजल्ट जुलाई के अंत तक ही आने की संभावना है।
विज्ञापन

ये है कमेटी के 12 सदस्य-----
- सीबीएसई की जिला कोर्डिनेटर व जौहर स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि 12 सदस्यीय समिति में शिक्षा मंत्रालय में स्कूली शिक्षा के संयुक्त सचिव विपिन कुमार, शिक्षा निदेशक दिल्ली उदित प्रकाश, केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त निधि पांडेय, नवोदय विद्यालय के आयुक्त विनायक गर्ग, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के निदेशक रूबिनदरजीत सिंह बरार, दो स्कूलों के प्रतिनिधि, एनसीईआरटी के प्रतिनिधि के साथ ही शिक्षा मंत्रालय व सीबीएसई के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग निकाला जाएगा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट
- जिला कोडिनेटर ने बताया कि दसवीं - बारहवीं का रिजल्ट अलग-अलग तिथि को आएगा। रिजल्ट तैयार करने में प्राथमिकता बारहवीं कक्षा को ही दी गई है। बोर्ड ने दसवीं के लिए तो पहले से ही टाइम लाइन तय की हुई है। पहले दसवीं का रिजल्ट 20 जून को जारी होना था, लेकिन बाद में बोर्ड ने दसवीं के अंक जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। इस कारण से दसवीं का रिजल्ट जून में जारी नहीं हो सकेगा।

- प्रयोगात्मक परीक्षा कराने में जल्दबाजी न करने स्कूल
सीबीएसई ने निर्देशित किया है कि कोविड-19 की स्थितियों के कारण जिन स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो सकी हैं उन स्कूलों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बोर्ड ने छात्र हित में फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed