फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   cbse 10 result

मेधावियों के सपनों को लगे पंख

Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 29 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
cbse 10 result
एनएस पब्लिक स्कूल काठा में 10वीं का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजे घोषिते हो गए हैं। इनमें जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। होम और बोर्ड एग्जाम में 10 सीजीपीए हासिल करने वाले बच्चों ने खास खुशी मनाई। इस दौरान 10 सीजीपीए पाने वाले मेधावियों का हौसला आसमान पर जा पहुंचा। शिक्षण संस्थाओं में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत के 186 विद्यार्थियों में से 48 ने 10 सीजीपीए हासिल किए। प्रधानाचार्य अमित चौहान, डायरेक्टर सुधीर कुमार ने उन्हें मिठाई खिलाई। संस्था प्रबंधक कृष्णपाल, डायरेक्टर सुनील चौहान ने बधाई दी।
विज्ञापन


एनएस पब्लिक स्कूल काठा के प्रबंधक आनंद चौधरी ने बताया कि उनके यहां के 120 में से 38 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। 40 बच्चों को 9.8 से 9 के बीच ग्रेड मिले हैं। नतीजों के बाद स्कूल की ओर से मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा के प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि 147 बच्चों में से 35 ने 10 सीजीपीए हासिल किए। 38 बच्चों ने 9 से 9.8 ग्रेड हासिल किए। संस्था अध्यक्ष शशि चौधरी ने मेधावियों को बधाई दी।

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि उनके यहां 20 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। इनमें आंचल चौहान, आकांक्षा जिंदल, आस्था चौधरी, सारांश गोयल, दिलशाद, रितिक गुप्ता, क्षितिज कुमार, मुस्कान शर्मा, प्रियांशी गुप्ता, रिया, रुखसार, सचिन पंवार, सौरभ गुप्ता, श्वेता भारद्वाज, विकास चौधरी, विभांशु गुप्ता, याचना राजपूत, अंकुर कुमार, मुकेश गुप्ता और स्वास्ति जैन शामिल हैं।

सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रबंधक जयचंद और प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने बताया कि उनके यहां 25 बच्चों ने 10 सीजीपीए पाए। सात बच्चों को 9.8 मिला। इस दौरान प्रमोद पंवार, अवध कुमार, शैलेश तिवारी, रविंद्र कुमार, अवधेश शर्मा, संदीप मानव और ओपी सेठी मौजूद रहे।

लक्ष्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा और प्रधानाचार्य रुचिरा, रविंद्र भाटी ने बताया कि उनके स्कूल के 24 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चार बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया।

एससी बोस पब्लिक स्कूल सरूरपुर के प्रधानाचार्य आनंद चौधरी ने बताया कि उनके यहां 10 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया।
बड़ौत में नतीजों पर झूम उठीं प्रतिभाएं

बड़ौत। नगर और आसपास के इलाकों में 10वीं का परिणाम आते ही शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं खुशी से झूम उठीं।
जेपी पब्लिक स्कूल के 35 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया।

इनमें रोहित पंवार, मोहम्मद अनस, अंशिका, अंशु राणा, अर्पित भारद्वाज, आशीष तोमर, अक्षित, अवंतिका, अवि, दीपक, दिव्या, पारस, प्रिंसी, श्रुति, शिवम, स्वीटी, आकाश, हर्ष, आकांक्षा, नेहा, रजत, विवेक आदि शामिल रहे। स्कूल निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा, प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान, रूपाली सैनी, अभिभावक रविंद्र, प्रभा, जयपाल आदि ने खुशी मनाई। 

वनस्थली पब्लिक स्कूल के 154 बच्चों में से 60 ने 10-सीजीपीए प्राप्त किया। इनमें प्रेरणा तोमर, वर्निक नैन, संभव जैन, सम्यक जैन आदि शामिल हैं। बंपर रिजल्ट पर प्रबंध कार्यकारिणी के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, रोहित जैन ने जश्न मनाया।

लॉड महावीरा एकेडमी में 10-सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अनन्या जैन, प्राची, पूजा, वरुण, वीशू, शगुन, साक्षी, रितिक, निधि, सूरज, अवि, कर्ण, हर्षित, हिमांशी, निखिल, रिया शामिल रहे।

प्रधानाचार्य विक्रम सिंह दांगी, अक्षय तिवारी, अशोक, अभिषेक, मुनेश, राखी ने इन्हें सम्मानित किया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सिंह पुंडीर ने बताया कि शैली भारद्वाज, उत्सव, मोनिका, खुशी, दिव्या जैन आदि ने 10-सीजीपीए प्राप्त किए हैं।

रेजोनेंस पब्लिक स्कूल में अनंत तोमर, अश्वनी, बुलबुल, चिराग, निखिल, विधि, हिमांशु सैनी, हिमाश कश्यप, शिवानी, साक्षी, चंचल, रितिक राणा ने अच्छे अंक पाए। प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्या अलका तोमर ने मिठाइयां बांटीं। यहां सुबोध शर्मा, सुरेंद्र तोमर, अनुज तोमर, अनुराधा और शालिनी मौजूद रहे। 

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुखजीत सिंह और सुनील राठी ने बताया कि विद्यालय के 16 बच्चों ने 10-सीजीपीए प्राप्त किया। इनमें अभिषेक, हर्षित, सलोनी, भावना, अंकुर, अंकित, शिव, सीमा, पंकज, मांशी, साक्षी शामिल रहे।

विद्या सागर पब्लिक स्कूल 440 में से 32 बच्चों ने 10-सीजीपीए प्राप्त किया। इनमें दिशा चौधरी, अनन्या, अनुष्का, अदिति, भावना, रिया, संध्या, विक्रम वीर, पर्व, पूजा, नैना, पुलकित, खुशी जैन, सुधांशु, वेदवीर, दीपिका जैन, अर्पित जैन, अक्षय तेामर आदि हैं। प्रबंधक मनोहर सिंह, प्रधानाचार्या नीरज लता शर्मा ने मेधावियों को सम्मानित किया।

ग्रोवेल स्कूल व एल्पाइन पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के डायरेक्टर विश्वास चौधरी व प्रधानाचार्या संध्या तिवारी ने बताया कि 71 में से 17 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।

इनमें अभिषेक भारद्वाज, अदिति, अंबिका, अवनी जैन, आयुषी, इशिका, कंचन चौधरी, कार्तिक, मानसी, मानवी राज, मोहित सकुजा, सृष्टि, स्वाति जैन, वानी, वंशिका, वर्निका शामिल हैं। प्रधानाचार्य कमलदीप जिदंल, सविता, किरण, आभा, विजया, आंचल, प्राची, साक्षी, आयुषी, निरमेश, शालिनी शर्मा ने इस पर हर्ष जताया।

एल्पाइन स्कूल जिवाना गेट के प्रबंधक संजीव कुमार, सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य पकंज इंसान ने बताया कि स्कूल के 21 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। जौहर पब्लिक स्कूल के छात्र अमरदीप पुत्र सुरेश निवासी बड़ौत ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। इस पर हर्ष जताने वालों में टिंकू, अमित, अक्षय, कर्मवीर शामिल रहे।

छा गए खेकड़ा के होनहार
 खेकड़ा। सीबीएसई के कक्षा दस के परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण होनहार छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी मनाई। होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी की प्रधानाचार्या डॉ. उषा किरण ने बताया कि 143 छात्र-छात्राओं में से 42 ने 10 सीजीपीए हासिल किए। 51 छात्र-छात्राओं ने 9 से 10 सीजीपीए के बीच, 30 बच्चों ने आठ से नौ सीजीपीए प्राप्त किए हैं।

प्रबंधक ब्रजपाल सिंह धामा, प्रधानाचार्या डॉ. उषा किरण, प्रतिभाराज ने इन्हें बधाई दी। विधाभवन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने बताया कि 35 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए, 44 ने 9 से 9.8 सीजीपीए, 65 ने 8 से 8.8, 34 ने 7 से 7.8 सीजीपीए पाए हैं। गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि 115 छात्र-छात्राओं में से 6 ने 10 सीजीपीए, बाकी ने 8 और 9 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया।


देवकृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मनीषा यादव ने बताया कि 46 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 6 ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। कोणार्क विद्यापीठ के प्रबंधक देवेंद्र धामा ने बताया कि उनके स्कूल के 70 में से 11 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। जैन एकेडमी की प्रधानाचार्या किरण मट्टू ने बताया कि उनके स्कूल के 77 में से आठ विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed