फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   CBI officer arrested for cheating on Rs 2.5 lakh

सीबीआई अफसर बनकर ढाई लाख रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड, एसआई की टोपी बरामद

Tue, 10 Nov 2020 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 12:08 AM IST
सार

- फैजपुर निनाना गांव के युवक से नौकरी के नाम पर लिए थे रुपये
- आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, एसआई की टोपी बरामद

विज्ञापन
CBI officer arrested for cheating on Rs 2.5 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बागपत जिले में जालसाली का एक और मामला सामने आया है। खुद को सीबीआई अफसर बताकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, एक कार और एसआई की टोपी भी मिली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


फैजपुर निनाना गांव निवासी अजीत सिंह ने एसपी अभिषेक सिंह से शिकायत कर बताया था कि एक व्यक्ति ने उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए हैं। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और नौकरी दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन


एसपी ने साइबर सेल प्रभारी नितिन पांडेय को जांच सौंपी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। सोमवार को पुलिस ने फैजपुर निनाना गांव के पास से ही कार से जा रहे आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से पुलिस के एसआई पद के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली टोपी भी बरामद हुई है। इसके अलावा अलग-अलग नाम के दो आधार कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ अन्य कई मुकदमे भी दर्ज बताए गए हैं, जिनकी डिटेल्स निकलवाई जा रही है। वह सहारनपुर के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed